- चुनाव आयोग ने देश से झूठ बोला, SC के नाम पर गुमराह किया : सुखदेव भगत
- Form-6 विवाद पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कंटेम्प्ट की कार्रवाई हो, सांसद सुखदेव भगत की मांग
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सह लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने भारतीय चुनाव आयोग के प्रेस नोट पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
श्री भगत ने कहा कि ECI ने 26 सितंबर को जो प्रेस नोट जारी किया था, उसमें पॉइंट-3 में साफ-साफ लिखा था कि, SIR के लिए Form-6 के साथ अटैच किया गया डिक्लेरेशन SC ने सही ठहराया है। लेकिन CJI सूर्यकांत जी ने साफ कर दिया कि Form-6 में किए गए बदलावों को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी नहीं दी थी। ज्ञानेश कुमार ने पूरे देश से झूठ बोला - SC को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई शुरू करनी चाहिए, और उन्हें ये बदलाव करने और फिर कोर्ट का नाम लेने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
26 सितंबर को चुनाव आयोग ने कहा था कि SIR के दौरान Form-6 के साथ मांगा जा रहा नया Declaration माननीय सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया है। इसी आधार पर आयोग ने SIR की प्रक्रिया जारी रखी थी।
CJI का बयान आया सामने, सुनवाई के दौरान माननीय मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत जी ने स्पष्ट किया कि Form-6 में किए गए बदलावों को सुप्रीम कोर्ट ने कभी भी अप्रूव नहीं किया है।
सांसद श्री भगत ने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान दोनों के साथ धोखा है। जब चुनाव आयोग ही सुप्रीम कोर्ट के नाम पर झूठ बोलेगा तो निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करे।