Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 5
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

इंडिया गठबंधन का संसद से चुनाव आयोग तक सेव डेमोक्रेसी मार्च, सड़क पर बैठे राहुल-प्रियंका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
इंडिया गठबंधन का संसद से चुनाव आयोग तक सेव डेमोक्रेसी मार्च, सड़क पर बैठे राहुल-प्रियंका
विज्ञापन
  • इंडिया गठबंधन का संसद से चुनाव आयोग तक सेव डेमोक्रेसी मार्च, सड़क पर बैठे राहुल-प्रियंका
  • लोहरदगा सांसद सह छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत भी सैकड़ों सांसदों के साथ रहे मौजूद
  • सीईसी के इस्तीफे और रकफ रद्द करने की मांग पर जमकर की नारेबाजी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकतंत्र बचाओ और वोट चोरी के खिलाफ आज नई दिल्ली में कठऊकअ गठबंधन ने शक्ति प्रदर्शन किया। गठबंधन के सैकड़ों सांसदों ने आज संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग मुख्यालय निर्वाचन सदन तक सेव डेमोक्रेसी मार्च निकाला।

इस ऐतिहासिक मार्च में लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सह छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुखदेव भगत प्रमुख रूप से शामिल हुए और जमकर नारेबाजी की। मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सोनिया गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी सहित 19 दलों के सैकड़ों   सांसद शामिल हुए।

मार्च में शामिल होने के बाद सांसद श्री सुखदेव भगत ने कहा कि ये मोदी सरकार वोट चोरी से बनी हुई सरकार है। कोई फेयर इलेक्शन नहीं हुआ है। चुनाव आयोग ने बीएलओ के नाम पर, वोट डिलीट के नाम पर 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काट दिये हैं। फोर्ज-6 के नाम पर सुप्रीम कोर्ट को भी गुमराह किया गया है।

श्री भगत ने कहा कि इंडिया गठबंधन की प्रमुख मांगें हैं -

  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें,
  • एसआईआर की पूरी प्रक्रिया रद्द की जाये,
  • देश में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाये।

उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयोग इस्तीफा नहीं देते तब तक कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन का आंदोलन जारी रहेगा। एसआईआर के नाम पर आदिवासी, दलित और गरीब मतदाताओं के वोट काटे जा रहे हैं, जिसे कांग्रेस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन