- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत 6 से 9 अक्टूबर तक
- छत्तीसगढ़ प्रवास पर बस्तर संभाग में करेंगे सघन दौरा
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा के उच्च सांसद सह एआईसीसी प्रभारी छत्तीसगढ़, सीडब्ल्यूसी के स्थायी आमंत्रित सदस्य सुखदेव भगत अपने प्रस्तावित चार दिवसीय दौरे पर 06 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ जा रहे हैं। एआईसीसी प्रभारी बनने के बाद श्री भगत का यह बस्तर संभाग का पहला सघन दौरा होगा, जिसमें वे संगठनात्मक बैठकों के साथ-साथ जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
06 अक्टूबर को श्री भगत शाम 7:10 बजे इंडिगो फ्लाइट 6ए-5138 से नयी दिल्ली से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि 9 बजे स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल रायपुर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम रायपुर में होगा।
07 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे रायपुर से कांकेर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे राजीव भवन, कांकेर में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे तथा दोपहर 2 बजे जिलास्तरीय वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च में शामिल होंगे। अपराह्न 3 बजे बस्तर के लिए प्रस्थान कर शाम 6 बजे सर्किट हाउस जगदलपुर पहुंचेंगे।
रात्रि विश्राम जगदलपुर में 08 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे जगदलपुर से दंतेवाड़ा के लिए प्रस्थान, 11:30 बजे मां दंतेश्वरी के दर्शन-पूजन करेंगे। दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन दंतेवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2:30 बजे बारसूर के हितालकुडूम-सताधार के लिए रवाना होकर बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना के प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। शाम को वापस जगदलपुर लौटकर रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।
09 अक्टूबर दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन जगदलपुर में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। अपराह्न 3 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि 9:30 बजे फ्लाइट संख्या 6ए-5347 से रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरे के दौरान श्री भगत बस्तर संभाग में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और स्थानीय मुद्दों पर कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से विस्तृत चर्चा करेंगे।