- नई दिल्ली : बिरसा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट की जर्सी लॉन्चिंग में शामिल हुए धीरज प्रसाद साहू
- कहा- आदिवासी गौरव, युवा शक्ति और एकता का प्रतीक है यह टूर्नामेंट
एबीएन न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। में आयोजित “बिरसा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट” की जर्सी लॉन्चिंग सेरेमनी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने टूर्नामेंट से जुड़े खिलाड़ियों, आयोजकों और खेलप्रेमियों को शुभकामनाएं दीं तथा युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।जर्सी लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि खेल युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें आदिवासी समाज के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी दर्ज की है। इस तरह की पहल से ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का मंच मिलता है।
उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर आयोजित यह टूर्नामेंट केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि आदिवासी गौरव, युवा शक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आपसी भाईचारा और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है।धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि आदिवासी एवं पिछड़े समाज के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
जरूरत है तो उन्हें बेहतर अवसर, संसाधन और उचित मंच उपलब्ध कराने की। उन्होंने कहा कि जब युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, तो वे मेहनत और लगन के बल पर राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान स्थापित कर सकते हैं। कार्यक्रम में टूर्नामेंट से जुड़े आयोजकों, खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों की मौजूदगी रही।
जर्सी लॉन्चिंग के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन को लेकर युवाओं में भी काफी उत्साह नजर आया। धीरज प्रसाद साहू ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता में शामिल युवा खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर अपने परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचु, आशीष पांडये सहित आयोजन कर्ता व खेल प्रेमी मौजूद थे।