Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

फतेहपुर : खाकी और आबकारी विभाग का खुफिया तंत्र हुआ फेल....!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
फतेहपुर : खाकी और आबकारी विभाग का खुफिया तंत्र हुआ फेल....!
विज्ञापन
  • फतेहपुर : खाकी और आबकारी विभाग का खुफिया तंत्र हुआ फेल....!
  • किशुनपुर थाना क्षेत्र के गांवों में धडल्ले से पहुंच रही अवैध शराब
  • लाइसेंसी दुकानों के बाहर बिक रहा माल,आरोपों ने बढ़ाई चिंता!

एबीएन सेंट्रल डेस्क (फतेहपुर)। किशुनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर इलाके में शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों की शिकायतों ने स्थानीय स्तर पर हलचल बढ़ा दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी शराब की दुकानों से शराब कथित रूप से आसपास के गांवों तक पहुंचाई जा रही है और कुछ स्थानों पर लाइसेंसी दुकान के बाहर भी बिक्री किए जाने की बात सामने आ रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक पहाड़पुर, असहट, इटोलीपुर, रामपुर सरौली, मझिगवां, गुरवाल और बहेरा अहमदगंज सहित आसपास के गांवों में शराब पहुंचने की चर्चा है। कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांवों में स्थित छोटी दुकानों के जरिए भी शराब की बिक्री किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि शराब की बिक्री के लिए निर्धारित लाइसेंस और स्थान की व्यवस्था है। ऐसे में यदि लाइसेंसी दुकानों से शराब निकालकर दूसरे स्थानों पर बिक्री की जा रही है तो इसकी जांच आवश्यक है। लोगों ने आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए नियमित जांच की मांग की है।

स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पूरे मामले की स्थलीय जांच कराने और यदि नियमों का उल्लंघन सामने आए तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

हालांकि, गांवों में शराब बिक्री और सरकारी दुकानों से शराब पहुंचाए जाने के लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। अब विभागीय जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन