Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

BJP और ECI की मिलीभगत से हो रही है वोट की चोरी : सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
BJP और ECI की मिलीभगत से हो रही है वोट की चोरी : सुखदेव भगत
विज्ञापन
  • चुनाव आयोग पूरी तरह से एक्सपोज हो चुका है : सांसद
  • BJP और ECI की मिलीभगत से हो रही है वोट की चोरी : सुखदेव भगत
  • राहुल गांधी ने देश के सामने रखा सच, चुनाव आयोग आज तक नहीं कर पाया खंडन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा के सांसद सह छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। सांसद श्री भगत ने कहा कि आज देश में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। सरकार बताए किस फील्ड में सरकार की भूमिका आगे है? चाहे आंतरिक सुरक्षा हो, चाहे नागरिक सुरक्षा, सरकार हर कदम पर विफल है। देश के अंदर आंतरिक व्यवस्था में भी लोग परेशान हैं, नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

INDIA ब्लॉक की बैठक के दौरान BJP द्वारा लगाए जा रहे पोस्टरों , "जीतते हैं तो ECI को ताली और हारते हैं तो गाली" पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद श्री भगत ने कहा किदमैं समझता हूँ चुनाव आयोग पूरी तरह से expose हो चुका है। हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी ने लगातार तथ्यों के साथ उनको expose किया है। मीडिया के साथियों ने भी कई सबूत देश के सामने रखे हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने आज तक कोई खंडन नहीं किया है।श्री भगत ने कहा कि यह सबसे बड़ा सवाल है कि चुनाव आयोग पर सवाल उठते हैं तो भारतीय जनता पार्टी के पेट में दर्द क्यों होता है? 

यही तो साबित करता है कि दोनों में बहुत ही गहरा संबंध है। दोनों ने मिलकर चुनाव आयोग को न स्वतंत्र रहने दिया है और न निष्पक्ष रहने दिया है। और इसी संबंध के कारण आज पूरे देश में वोट की चोरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में भी यही निर्णय लिया गया है कि धवोट चोरी के खिलाफ यह लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी और मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देना ही होगा।

विज्ञापन