Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

पीएम मोदी ने किया ट्वीट; इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी की प्रतिमा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पीएम मोदी ने किया ट्वीट; इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी की प्रतिमा
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। इंडिया गेट पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगाई जाएगी। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ऐसे समय जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा। पीएम ने आगे कहा कि जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं नेताजी की जयंती 23 जनवरी को होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।
विज्ञापन