Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

सीमापार से सुरंग के रास्ते दहशतगर्द भेजने की कोशिश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीमापार से सुरंग के रास्ते दहशतगर्द भेजने की कोशिश
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर टनल मिली है। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे करोल कृष्णा बॉर्डर आउटपोस्ट के नजदीक सुरंग मिली है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की तस्दीक करने में जुटी है कि यह सुरंग नई है या पुरानी। सूत्रों के अनुसार टनल अंतरराष्ट्रीय सीमा के 200 मीटर भीतर पाई गई है और पिल्लर नंबर 88-89 के बीच मिली है। आशंका जताई जा रही है कि इस सुरंग के रास्ते आतंकियों को भेज कर गणतंत्र दिवस पर खलल डालने की कोशिश की जा सकती थी। मौके पर सुरक्षाबल पहुंचे हैं और पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन