- संत रामपाल जी महाराज से 6 जरूरतमंद परिवारों को मिला महीने भर का राशन, मदद जारी रहने का भरोसा
कमल सिंह लोधा
एबीएन सेंट्रल डेस्क, देवास। जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज द्वारा संचालित अन्नपूर्णा सेवा मुहिम ने देवास जिले के 6 अत्यंत गरीब, बेसहारा और असहाय परिवारों के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाई है। इन परिवारों तक महीने भर का राशन और जरूरी सामान पहुंचाया गया है। सेवा का उद्देश्य केवल तत्काल मदद देना नहीं, बल्कि तब तक साथ निभाना है जब तक परिवार आत्मनिर्भर न हो जाएं।
हताशा से उम्मीद तक का सफर
▶ परिजनों ने बताया कि आर्थिक तंगी, बीमारी और घर चलाने की मुश्किलों ने जीवन कठिन बना दिया था। सरकारी दफ्तरों के कई चक्कर लगाने के बाद भी जब कोई मदद नहीं मिली तो उन्होंने हताश होकर YouTube पर संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम के वीडियो देखे और दिए नंबरों पर प्रार्थना लगाई।
▶ प्रार्थना मिलते ही देवास जिले की संर्वे टीम ने सक्रियता दिखाई और महज 48 घंटे के भीतर गांव-गांव जाकर भौतिक सत्यापन किया। रिपोर्ट तैयार होते ही सभी 6 परिवारों को अन्नपूर्णा किट भेज दी गई।
इन परिवारों को मिली सहायता
तहसील कन्नौद गांव थुरिया मांगीलाल चौहान, ग्राम बावड़ी खेड़ा सुमन बाई तहसील सतवास ग्राम भयली अनीता बाई कनेल ,ग्राम लोहारदा संतोष चौहान ग्राम लोहार टप्पर बसु बाई तहसील खातेगांव कैलाश चौहान गांव अजनास सहित कुल 6 परिवारों को किट प्रदान की गई है।
किट में क्या-क्या मिला ?
आटा, चावल, चना दाल, उड़द दाल, सरसों तेल, चीनी, चाय पत्ती, दूथ पाउडर, गरम मसाला, नहाने का साबुन, कपड़ा धोने का साबुन और डिटर्जेंट पाउडर सहित एक परिवार के एक महीने की पूरी जरूरत का सामान।
मानवता ही सबसे बड़ा धर्म
संत रामपाल जी महाराज का संदेश है -"जीव हमारी जाति है, मानव धर्म हमारा। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्म नहीं कोई न्यारा।" इसी सोच से अन्नपूर्णा सेवा लाखों जरूरतमंदों के जीवन में उजाला बन रही है। सिर्फ राशन नहीं, बल्कि मकान, बीमारों का इलाज और अनाथ बच्चों की शिक्षा व कपड़ों की व्यवस्था भी सेवा का उद्देश्य हर जरूरतमंद के साथ खड़ा होना।