कमल सिंह लोधा
एबीएन सेंट्रल डेस्क (गुना)। कलेक्टर एवं महिला बाल विकास अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी के निर्देशन मेंआज नया राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ किया गया। आंगनबाड़ी सानई में ग्राम वासियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ में पोषण माह का शुभारंभ किया गया।
भारत सरकार एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण अंतर्गत पोषण विषय को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में इस वर्ष 9 सितंबर 2026 से नये राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया है।
इस वर्ष की थीम है हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी निर्धारित की गयी। नवी राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण देखभाल प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास में संबंधित सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है तथा पोषण सेवाओं के प्रति सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदारी को बढ़ावा देना है।