Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

कलेक्टर ने किया संत रामपाल जी महाराज को सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कलेक्टर ने किया संत रामपाल जी महाराज को सम्मानित
विज्ञापन

बैतूल में उमड़ा आस्था का सैलाब: संत रामपाल जी महाराज के 76वें अवतरण दिवस पर अखंड पाठ का भव्य समापन 

एबीएन सेंट्रल डेस्क (जिला बैतूल)। उड़दन स्थित सतलोक आश्रम में बीते तीन दिन आस्था, सेवा और मानवता का अद्भुत संगम देखने को मिला। जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के 76वें अवतरण दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय महासमागम का आज भव्य समापन हुआ। 6 से 8 सितंबर 2026 तक चले इस महासमागम में आध्यात्म का ऐसा रंग देखने को मिला कि बैतूल की धरती सतज्ञान के जयकारों से गूंज उठी। 

6 सितंबर को संत गरीबदास जी महाराज की अमृतवाणी के अखंड पाठ से शुरू हुआ यह समागम, देखते ही देखते जनसैलाब में बदल गया। सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा, जैसे आस्था की अविरल धारा बह रही हो।

हजारों श्रद्धालु सहपरिवार पहुंचे और पूरे तीन दिन आश्रम परिसर में भीड़ का तांता लगा रहा। संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में सेवादारों द्वारा की गयी पुख्ता व्यवस्था के चलते सभी को सुचारू रूप से सत्संग श्रवण, भंडारा और प्रदर्शनी का लाभ मिला। 

देशभर के आश्रमों की तर्ज पर बैतूल में भी हुए जनकल्याणकारी कार्य 

यह महासमागम सिर्फ सत्संग तक सीमित नहीं रहा। बीच के दिनों में यहां समाज सुधार की जीवंत तस्वीर देखने को मिली। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया, दहेजमुक्त आदर्श विवाहों ने समाज को नयी दिशा दी, तो विशाल भंडारे में हर धर्म, हर वर्ग ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण कर समानता का संदेश दिया। आध्यात्मिक प्रदर्शनी और देहदान जागरूकता ने लोगों को आत्मचिंतन पर मजबूर किया। 

गौरवपूर्ण क्षण: रक्तश्री सम्मान से सम्मानित हुआ आश्रम 

इसी कड़ी में आश्रम के लिए एक बेहद गौरवपूर्ण क्षण भी आया। मानवता की सेवा में किये जा रहे कार्यों के लिए बैतूल के माननीय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. सौरभ एस. सोनवाने जी ने सतलोक आश्रम उड़दन, बैतूल को रक्तश्री सम्मान से सम्मानित किया। 

साथ ही कलेक्टर ने संत रामपाल जी महाराज जी के सान्निध्य में चल रही अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत जरूरतमंद एवं असहाय परिवारों के लिए किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की दिल खोलकर सराहना भी की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने और उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के निरंतर प्रयासों का प्रोत्साहन है।

विज्ञापन