Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

केरल के मुन्नार में कोयला, खान एवं इस्पात स्थायी संसदीय समिति का तीन दिवसीय अध्ययन दौरा शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
केरल के मुन्नार में कोयला, खान एवं इस्पात स्थायी संसदीय समिति का तीन दिवसीय अध्ययन दौरा शुरू
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केरल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मुन्नार में कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक और अध्ययन दौरा चल रहा है। 7 से 9 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस तीन दिवसीय दौरे का आज दूसरा दिन समिति की बैठक की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद अनुराग सिंह ठाकुर कर रहे हैं। 

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में लोहरदगा के सांसद एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी सुखदेव भगत ने समिति सदस्य के रूप में भाग लिया।बैठक में देश के अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें प्रमुख हैं - 

  • देश की ऊर्जा सुरक्षा- औद्योगिक विकास को मजबूत करना 
  • महत्वपूर्ण खनिजों की खोज 
  • पर्यावरण संरक्षण 
  • अवैध खनन पर रोक 
  • कोल गैसीफिकेशन स्कीम 

बैठक में सांसद सुखदेव भगत जी ने कहा कि देश की ऊर्जा सुरक्षा और खनिज संसाधनों के सही उपयोग के लिए नयी तकनीक और अवैध खनन पर सख्त अंकुश बेहद जरूरी है। इस समीक्षा बैठक में समिति सदस्यों के साथ-साथ कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और उसकी सहायक कंपनियों- एसईसीएल, ईसीएल, एलसीएल, डब्ल्यूसीएल के शीर्ष अधिकारी तथा कोयला, इस्पात एवं खान मंत्रालयों के सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन