Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनाना हमारा लक्ष्य : सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनाना हमारा लक्ष्य : सुखदेव भगत
विज्ञापन
  • छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर बोले सांसद सुखदेव भगत
  • पार्टी के भरोसे को कायम रखूंगा मेरा लक्ष्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनाना

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। छत्तीसगढ़ राज्य के कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त होने के बाद लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने मुझ पर जो भरोसा जताया है।

उसके लिए मैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिका अर्जुन खड़गे, आदरणीय सोनिया गांधी, जननायक राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, शायद मेरी योग्यता से भी बड़ी। 

मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से इस जिम्मेदारी को निभाऊंगा और पार्टी के भरोसे को कायम रखूंगा। उन्होंने कहा कि उनका प्राथमिक और सबसे बड़ा लक्ष्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार का गठन सुनिश्चित करना है। लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन हम सभी कांग्रेसजनों को एक मंच पर एकजुट होकर सरकार बनाने के लक्ष्य के लिए काम करना होगा।

विज्ञापन