राम मंदिर ट्रस्ट ने एयर मार्शल (रिटायर्ड) जीतेंद्र मिश्रा को बनाया पहला सीईओ
एबीएन सेंट्रल डेस्क। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को एयर मार्शल (रिटायर्ड) जीतेंद्र मिश्रा को अयोध्या में राम मंदिर का पहला पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया। जीतेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना के अनुभवी फाइटर पायलट रहे हैं। उन्होंने आॅपरेशन सिंदूर के दौरान पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी।
उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब एक दिन पहले ही सीईओ पद के लिए गठित सर्च कमेटी ने तीन शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों के नाम ट्रस्ट को सौंपे थे। राम मंदिर के बढ़ते प्रशासनिक और संचालन संबंधी कामकाज को देखते हुए ट्रस्ट ने पहली बार पूर्णकालिक सीईओ नियुक्त करने का फैसला किया है।