Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

बैतूल : कबीर साहेब प्रकट दिवस की तैयारियां तेज, गुना प्रशासन को मिला निमंत्रण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बैतूल : कबीर साहेब प्रकट दिवस की तैयारियां तेज, गुना प्रशासन को मिला निमंत्रण
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क (गुना)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आगामी कबीर साहेब प्रकट दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में संत रामपाल जी महाराज के शिष्यों ने गुना जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें इस विशेष समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। 

संत रामपाल जी महाराज के शिष्यों ने बताया है कि ने गुना कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, और बमोरी विधायक को निमंत्रण पत्र सौंपा और बैतूल में आयोजित होने वाले समारोह में पधारने का आग्रह किया। 

इसके साथ ही बमोरी थाना प्रभारी, फतेहगढ़ थाना प्रभारी और तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को भी निमंत्रण पत्र प्रदान किये गये। आयोजकों के अनुसार, बैतूल में होने वाले इस महा-समारोह में विशाल सत्संग, दहेज-मुक्त विवाह और नशा-मुक्ति जैसे सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 

अब देखना होगा कि इस भव्य आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि किस रूप में सहभागिता करते हैं। समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल बताया जा रहा है।

विज्ञापन