Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

मुंबई : आईएनएस रणवीर में विस्‍फोट, 3 जवान शहीद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मुंबई : आईएनएस रणवीर में विस्‍फोट, 3 जवान शहीद
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड पर मंगलवार को हादसा हो गया। जिसमें तीन नौसेना के जवान शहीद हो गये। यह हादसा INS Ranvir के आंतरिक कंपार्टमेंट में विस्फोट के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार विस्फोट होते ही जहाज के कर्मचारियों ने स्थिति को काबू में लाने की कोशिश शुरू कर दी। जिससे बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों ने बताया कि आज नौसेना डॉकयार्ड पर दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया।आईएनएस के एक इंटर्नल कंपार्टमेंट में विस्फोट होने से 3 जवानों की मौत हो गई। नौसेना अधिकारियों ने बताया कि आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमांड से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और यह जल्द ही बेस पोर्ट पर पहुंचने वाला था। नौसेना ने विस्फोट के कारणों की जांच के लिए एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश जारी कर दिया है। इस हादसे में 11 कर्मियों के घायल होने की भी खबर है, जिनका स्थानीय नेवी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं शहीद हुए नौसेना कर्मियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,410