Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

19 दिन का सत्र, पीएम और गृहमंत्री गायब - ये डरपोक और भगोड़ी सरकार है : सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
19 दिन का सत्र, पीएम और गृहमंत्री गायब - ये डरपोक और भगोड़ी सरकार है : सुखदेव भगत
विज्ञापन

जनता के पैसे का दुरुपयोग, संसद की गरिमा का उल्लंघन : सुखदेव भगत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। सांसद ने कहा कि संसद का ये 19 दिन का छोटा सत्र था। लेकिन इस पूरे सत्र में प्रधानमंत्री जी गायब, गृहमंत्री जी गायब रहे।  

उन्होंने कहा, सरकार पूरी प्रक्रिया में पलायनवादी सोच रखी हुई थी। कल आए भी तो राष्ट्रगीत के लिए एक मिनट के लिए। ये जनता के पैसे का दुरुपयोग है और संसद की गरिमा के प्रतिकूल है। ये संसदीय परंपरा का उल्लंघन है। 

सांसद ने सवाल उठाया, पूरे सत्र में प्रधानमंत्री नदारद, होम मिनिस्ट्री नदारद। ये क्या आदर्श स्थापित करना चाहते हैं? सांसद ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि ये सरकार वाकई डरी हुई सरकार, डरपोक सरकार या भगोड़ी सरकार है। अगर हम इसे ऐसे कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। 

उन्होंने कहा कि सरकार के पास पूर्ण बहुमत है, जनता ने चुनकर भेजा है, समय भी बचा हुआ है। फिर भी महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार सदन में जवाब देने से बच रही है।

विज्ञापन