केंद्र सरकार हर मुद्दे को गांधी परिवार से जोड़कर असल सवालों से बच रही
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत ने आज कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
श्री भगत ने स्पष्ट करते हुए कहाकि राहुल गांधी ने मेलोनी के लिए नहीं कहा। प्रधानमंत्री जी जिस प्रकार विदेशों में जाते हैं और जिस प्रकार उनके जेस्चर होते हैं, उनके बारे में हमारे राहुल गांधी जी ने कहा है।
सांसद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसी भी मुद्दे पर जवाब देने के बजाय उसे राहुल गांधी और गांधी परिवार से जोड़ देती है। श्री भगत ने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, विदेश नीति और संसद में जवाबदेही जैसे असल मुद्दों पर जवाब चाहती है। लेकिन सरकार इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बयानबाजी कर रही है।