Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

नीलामी में धोनी ने खरीदी 1971 लैंड रोवर सीरीज 3 स्टेशन वैगन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नीलामी में धोनी ने खरीदी 1971 लैंड रोवर सीरीज 3 स्टेशन वैगन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रीमियम प्री-ओन्ड यानी सेकेंड हैंड कारों की डीलरशिप बिग बॉय टॉएज ने हाल में एक आॅनलाइन आॅक्शन शुरू किया। इसमें विंटेज कार 1971 लैंड रोवर सीरीज 3 स्टेशन वैगन नीलाम होने को आई थी और इसे रांची के एक ऐसे शख्स ने खरीदा है जो दुनियाभर में मशहूर हैं। टीम इंडिया के सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी ने ये नीलामी में इस कार को अपने गैराज में जगह दी है जिसमें पहले से कई शानदार गाड़ियां मौजूद हैं। इस नीलामी में से धोनी ने लैंड रोवर खरीदी है, वहीं इसके साथ 19 अन्य कारों को भी आॅक्शन के लिए लिस्ट किया गया है। इनमें रोल्स-रॉयस, कैडिलैक, ब्यूइक्स, शेवरले, लैंड रोवर, आॅस्टिन, मर्सिडीज जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। महेंद्र सिंह धोनी की ये लैंड रोवर सीरीज 3 स्टेशन वैगन काफी रेयर है क्योंकि ये बहुत कम संख्या में देश आई थीं। इस मॉडल को शानदार पीला रंग दिया गया है। अपने जमाने की ये एक शानदार वैगन हुआ करती थी जिसकी 4,40,000 यूनिट कंपनी ने 1971 से 1985 तक बनाई थी। इसके साथ 2.3-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल और 3।5-लीटर वी8 इंजन विकल्प दिए गए हैं जो 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 2-स्पीड मैनुअल ट्रांसफर केस से लैस हैं। इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिली है कि इनमें से किस इंजन वाले मॉडल को धोनी ने खरीदा है। बिग बॉय टॉएज ने ये जानकारी दी कि इस नीलामी की शुरुआत फोक्सवैगन बीटल से हुई जो 1 लाख से शुरू होकर 25 लाख रुपये तक गई। बीबीटी ने बताया कि वो कंपनी के विंटेज और क्लासिक कार डिविजन को मजबूत बनाना चाहते हैं और आने वाले कुछ सालों में इसे 100 करोड़ रुपये का वेंचर बनाने पर कंपनी काम कर रही है। बीबीटी हर दो महीने में विंटेज और क्लासिक कारों की नीलामी करने का प्लान लेकर चल रही है। अगली नीलामी फरवरी 2022 में की जानी है जिसमें नया स्टॉक आएगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 68,768