Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

मोदी सरकार जवाबदेही से नहीं बच सकती, गृहमंत्री सदन में आकर दें जवाब : सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मोदी सरकार जवाबदेही से नहीं बच सकती, गृहमंत्री सदन में आकर दें जवाब : सुखदेव भगत
विज्ञापन

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत का पीएम और गृह मंत्री पर हमला 

अमित शाह जवाब दो के नारों से गूंजा संसद परिसर, छात्रों पर कार्रवाई और राम मंदिर चंदा मामले को लेकर विपक्ष का मार्च 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा संग्रह में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर बुधवार को संसद परिसर में इंडिया गठबंधन के सांसदों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सांसदों ने संसद भवन परिसर से पैदल मार्च निकालते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस विरोध मार्च में लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान सांसदों के हाथों में अमित शाह देश को जवाब दो, अमित शाह संसद से गायब क्यों हैं? 

अमित शाह जवाब दो लिखे बैनर और तख्तियां थीं। विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलन के दौरान पुलिस ने बर्बरता की, जिसमें छात्राओं के साथ भी कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किया गया। साथ ही राम मंदिर निर्माण के नाम पर जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठायी गयी। 

मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि केंद्र सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को सदन में उपस्थित होकर देश और छात्रों के सवालों का जवाब देना ही होगा। लोकतंत्र में जवाबदेही से कोई नहीं बच सकता। 

विपक्ष का आरोप है कि गंभीर जनसरोकारों से जुड़े इन मुद्दों पर सरकार चर्चा से बच रही है और गृहमंत्री अमित शाह संसद में उपस्थित होकर जवाब नहीं दे रहे हैं। इसी के विरोध में इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन करते हुए सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 54,944