Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 353
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

एक को आंध्र-कर्नाटक को 1900 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एक को आंध्र-कर्नाटक को 1900 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी
विज्ञापन
  • 1 अगस्त को आंध्र-कर्नाटक दौरे पर PM मोदी, 17,900 करोड़ की परियोजनाओं का देंगे तोहफा

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर जाएंगे। इस एक दिवसीय दौरे में वे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

आंध्र प्रदेश में कार्यक्रम

प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में स्थित भोगपुरम पहुंचेंगे। यहां वे अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे। लगभग 11:30 बजे प्रधानमंत्री इस नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। 

इसके साथ ही वे 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कुछ परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित भी करेंगे। इस अवसर पर वे स्थानीय जनसभा को संबोधित करेंगे।

सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर विकसित यह हवाई अड्डा 5,640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बना है। इसे प्रति वर्ष 60 लाख यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। हवाई अड्डे को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बायोमेट्रिक यात्री प्रसंस्करण, स्वचालित बैगेज हैंडलिंग सिस्टम, एयरसाइड 4.0 तकनीक शामिल हैं।

ईको-फ्रेंडली एयरपोर्ट

हवाई अड्डा पर्यावरण के अनुकूल भी है। इसमें सौर ऊर्जा संयंत्र, वर्षा जल संचयन, ऊर्जा-कुशल सिस्टम, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सुविधा और अपशिष्ट प्रबंधन जैसी कई सस्टेनेबल विशेषताएं शामिल हैं। टर्मिनल भवन को US Green Building Council के मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है।

कर्नाटक में कार्यक्रम

आंध्र प्रदेश के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 3:30 बजे कर्नाटक के मैसूरु पहुंचेंगे। यहां वे श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे सभा को संबोधित भी करेंगे।

विज्ञापन