Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

इंडिया गठबंधन के सांसदों का संसद भवन परिसर में जोरदार प्रदर्शन

इंडिया गठबंधन के सांसदों का संसद भवन परिसर में जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने लिया हिस्सा, सरकार पर साधा निशाना 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आज इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन परिसर में केंद्र सरकार की नीतियों और जनविरोधी फैसलों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत भी बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के साथी सांसदों के साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री भगत ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों पर हमला हो रहा है। 

इंडिया गठबंधन जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा से बच रही है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। श्री भगत ने कहा कि राहुल गांधी जी लीडर का अपोजिशन है सदन में स्टूडेंट के साथ हुई बर्बरता पूर्ण कार्रवाई पर जवाब मांग रहे हैं।

जिम्मेदारी किन की है, जाहिर है दिल्ली पुलिस केंद्र के अधीन है जो गृह मंत्रालय को अपना रिपोर्ट सौपती है तो जवाब देही गृह मंत्री का होगा। इंडिया गठबंधन के सांसदों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और संसद परिसर में प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,307