Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

सोनिया गांधी ने सांसद सुखदेव भगत के सुपुत्र के विवाह रिसेप्शन पर भेजीं शुभकामनाएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सोनिया गांधी ने सांसद सुखदेव भगत के सुपुत्र के विवाह रिसेप्शन पर भेजीं शुभकामनाएं
विज्ञापन

नवदंपति को सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन का दिया आशीर्वाद 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली/लोहरदगा। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष एवं कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत के सुपुत्र अभिनव के विवाह उपरांत 27 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन समारोह के अवसर पर शुभकामना संदेश भेजकर नवदंपति को सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। 

अपने संदेश में सोनिया गांधी ने अभिनव एवं अंजली को विवाह की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने लिखा कि ईश्वर दोनों के दांपत्य जीवन को सुख, शांति, प्रेम और समृद्धि से परिपूर्ण बनाए।

 आप दोनों का जीवन खुशियों से भरा रहे, आप एक-दूसरे के लिए प्रेरणा, विश्वास और संबल बनें तथा ईश्वर आपको दीर्घायु, सफल और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें। सोनिया गांधी का यह आत्मीय शुभकामना संदेश सांसद सुखदेव भगत एवं उनके परिवार के लिए सम्मान और स्नेह का प्रतीक माना जा रहा है।

विज्ञापन