Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

छत्तीसगढ़ : नक्सल मोर्चे पर तैनात 190 जवान कोरोना संक्रमित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
छत्तीसगढ़ : नक्सल मोर्चे पर तैनात 190 जवान कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में तैनात अब तक 190 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सर्वाधिक 160 जवान सुकमा जिले में सक्रमित पाए गए है। इसके अलावा 19 जवान बीजापुर व 10 जवान नारायणपुर जिले में भी संक्रमित हुए हैं। छुट्टी से लौटने के बाद जवानों को पहले आइसोलेशन में रखने के बाद उनके जांच कि व्यवस्था की गई है। आईजी सुन्रोदरराज ने बताया कि कोरोना के पहले व दूसरे बेव की तरह इस बार भी सावधानी बरती जा रही है। संभाग में स्थापित कैंपों में छुट्टी से लौटने के बाद जवानों को 14 दिन तक क्वारंटाइन रखने के लिए कैंप के परिसर में ही क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है। पूरी जांच व रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जवानों की तैनाती की जाती है।
विज्ञापन