Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

नयी दिल्ली : सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे देशभर की सियासत के दिग्गज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नयी दिल्ली : सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे देशभर की सियासत के दिग्गज
विज्ञापन
  • दिल्ली में सजा सियासत का महाकुंभ, सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव सिद्धार्थ के रिसेप्शन में जुटे देशभर के दिग्गज 
  • राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ओम बिरला, हरिवंश, अनुराग ठाकुर, सुप्रिया सुले समेत विभिन्न दलों के शीर्ष नेताओं ने दी शुभकामनाएं, होटल अशोका बना राष्ट्रीय राजनीतिक हस्तियों का संगम 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव सिद्धार्थ के विवाहोपरांत आयोजित भव्य रिसेप्शन समारोह सोमवार को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित होटल अशोका में राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक समागम में तब्दील हो गया। समारोह में सत्ता और विपक्ष के अनेक शीर्ष नेताओं की एक साथ मौजूदगी ने इसे विशेष बना दिया। 

देशभर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योग जगत की हस्तियों और शुभचिंतकों ने नवदंपति को शुभाशीष देकर उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। रिसेप्शन समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सांसद सुप्रिया सुले, सांसद नवीन जिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, सांसद गौरव गोगोई सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के अनेक वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से सांसद, विधायक, मंत्री, वरिष्ठ एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक समारोह में शामिल हुए। 

समारोह में आत्मीयता और सौहार्द का अनूठा वातावरण देखने को मिला। विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़े नेताओं ने एक मंच पर उपस्थित होकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया और सांसद सुखदेव भगत एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। 

इस अवसर पर सांसद सुखदेव भगत ने सभी अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देशभर से मिले स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं ने इस पारिवारिक आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। उन्होंने समारोह में शामिल होकर नवदंपति को आशीर्वाद देने वाले सभी गणमान्य अतिथियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,482