एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। गोविंदपुर क्षेत्र के ब्लॉक-4 परियोजना स्थित हाजिरी घर के पास बनाए जा रहे स्पीड ब्रेकर को लेकर श्रमिक संगठन ने सिविल विभाग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठन का आरोप है कि स्पीड ब्रेकर का निर्माण अब तक अधूरा है और इसकी चौड़ाई आवश्यकता से अधिक रखी गई है। जबकि इस मार्ग पर मुख्य रूप से छोटी गाड़ियों का आवागमन होता है।
उनका कहना है कि निर्माण पर जितनी राशि खर्च की गई है, उतने में कई छोटे और उपयोगी स्पीड ब्रेकर बनाए जा सकते थे। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि स्पीड ब्रेकर का स्थान चयन भी उचित नहीं है। उनके अनुसार इसे फोरलेन सड़क के अधिक निकट बनाया जाना चाहिए था, जहां वाहनों की रफ्तार अधिक रहती है।
यूनियन का कहना है कि सिविल विभाग श्रमिक आवासों की मरम्मत,नालियों की सफाई और अन्य जरूरी कार्यों के लिए फंड की कमी का हवाला देता है, लेकिन ऐसे निर्माण कार्यों में धन की कोई कमी नहीं दिखाई देती। संगठन ने मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए इस तरह के खर्च का विरोध करने की घोषणा की है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.