- NEET पेपर लीक पर संसद के सामने कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन
- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सांसद सुखदेव भगत हुए शामिल हुए
एबीएन सेंट्रल डेस्क। NEET पेपर लीक मामले और छात्रों के हितों को लेकर आज कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन के समक्ष काली शर्ट पहनकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की। इस प्रदर्शन में लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सुखदेव भगत भी उपस्थित हुए।
सांसद सुखदेव भगत ने इस मौके पर कहा, NEET जैसी राष्ट्रीय परीक्षा में बार-बार पेपर लीक होना इस बात का सबूत है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। लाखों छात्र मेहनत करके परीक्षा देते हैं और कुछ लोगों की लापरवाही के कारण उनका भविष्य दांव पर लग जाता है। उन्होंने कहा, हम मांग करते हैं कि शिक्षा मंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें। इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच हो।
दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि आगे से कोई छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ न कर सके। कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ है और सड़क से लेकर संसद तक उनकी आवाज़ उठाती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पेपर लीक बंद करो, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो, छात्र विरोधी सरकार नहीं चलेगी के नारे लगाए।