- वंदे मातरम् की भावना से खिलवाड़ कर रही भाजपा : सुखदेव भगत
- संसद को राजनीतिक मंच न बनायें, गरिमा बनाये रखें, किरण रिजिजू से अपील
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ नयी दिल्ली। लोहरदगा लोकसभा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि वंदे मातरम बिल और चल रहे मानसून सत्र को लेकर केंद्र सरकार पर तीखे सवाल उठाये। सांसद ने कहा, संविधान सभा में सर्वदल के लोग थे। बाबा साहेब अंबेडकर सहित सभी ने मिलकर तय किया था कि वंदे मातरम् के किस स्टेंजा को राष्ट्रीय गीत के रूप में लिया जाए।
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् बंगाल विभाजन के समय जनभावनाओं और स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा से जुड़ा रहा है। उसमें एक उमंग, एक स्फूर्ति थी। मुझे लगता है कि उस भावना के साथ यह कहीं न कहीं खिलवाड़ कर रहे हैं। राष्ट्रीय गीत के नाम पर उनकी सोच बहुत संकीर्ण है।
सांसद सुखदेव भगत ने मानसून सत्र को लेकर कहा कि सदन लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर है। यह भाजपा का राजनीतिक मंच नहीं है। सदन की अपनी गरिमा होती है।
उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू से अपील कि वे सत्ताधारी दल के लोगों को समझायें कि वे सदन की गरिमा को बनाये रखें।
सार्थक बहस और चर्चा होनी चाहिए।
सांसद ने आरोप लगाया कि जब भी जन मुद्दों को लेकर राहुल गांधी अपनी बात रखते हैं, तो माइक बंद कर दिया जाता है। लोग जिम्मेदारी से भागते हैं। पक्ष और विपक्ष में लोकतंत्र की खूबसूरती है, लेकिन इनकी सोच एकांगी है।