Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

इसरो मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इसरो मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि की करफड के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी भरा मेल इसरो के चेयरमैन कार्यालय को एक ईमेल के जरिए प्राप्त हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी साझा की है। 

धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। एहतियात के तौर पर इसरो मुख्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है। 

फिलहाल, पुलिस प्रशासन और बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है और पूरे मुख्यालय परिसर में सघन तलाशी अभियान और जांच-पड़ताल की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि यह ईमेल किस सर्वर या आईपी एड्रेस से भेजा गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,648