Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

टीकाकरण अभियान का एक साल पूरा, स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किया डाक टिकट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टीकाकरण अभियान का एक साल पूरा, स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किया डाक टिकट
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। कोरोना टीकाकरण अभियान का एक साल पूरा होने के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को एक विशेष डाक टिकट जारी किया और उन लोगों को निशाने पर लिया जिन्होंने इस अभियान पर संदेह व्यक्त किया था। मंडाविया ने एक ट्वीट में लिखा, आज टीकाकरण अभियान के एक साल पूरा होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करते हुए, आईसीएमआर और भारत बायोटेक ने मिलकर जो स्वदेशी कोवाक्सिन टीका विकसित किया है, उस पर डाक टिकट जारी किया गया है। मैं सभी वैज्ञानिकों को इस अवसर पर हार्दिक बधाई व धन्यवाद देता हूं। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस अवसर पर इस अभियान से जुड़े हर व्यक्ति को धन्यवाद कहा। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, जब यह वैश्विक महामारी पहली बार आई थी, तब वायरस के बारे में ज्यादा नहीं पता था। हालांकि, हमारे वैज्ञानिकों ने टीके विकसित करने के लिए खुद को झोंक दिया। उन्होंने कहा, भारत को इस बात पर गर्व है कि हमारे देश ने टीकों के माध्यम से वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ने में योगदान दिया। मैं टीकाकरण अभियान से जुड़े हर व्यक्ति को सलाम करता हूं। हमारे चिकित्सकों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका असाधारण रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,068