Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

हिमाचल : खाई में गिरी कार, पति-पत्नी की मौत, तीन बच्चे गम्भीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हिमाचल : खाई में गिरी कार, पति-पत्नी की मौत, तीन बच्चे गम्भीर
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में औट थाना क्षेत्र के तहत बांधी के शाला गांव के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज सिविल अस्पताल नगवाईं में चल रहा है। गीता नंद (32) पुत्र गोपाल शाला निवासी और उसकी पत्नी डिंपल कुमारी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगवाईं लाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। गीता नंद की बेटियां अक्षरा, दीक्षा और बेटा भुवनेश्वर घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसएचओ औट ललित महंत ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,922