Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

पीएम मोदी ने बनाया एक नया कीर्तिमान!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पीएम मोदी ने बनाया एक नया कीर्तिमान!
विज्ञापन

12 साल में इतना कुछ हो सकता है तो, दशकों तक क्यों नहीं हुआ.. नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद बोले पीएम 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति में एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। वह भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर देश की सेवा करने वाले पहले पीएम बन गये हैं। इससे उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को केंद्र में पूरे 12 साल हो चुके हैं।

इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए आज नयी दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए की एक बड़ी बैठक हो रही है। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध झालमुरी का आनंद लिया। खुद सीएम शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें अपने हाथों से झालमुरी परोसी।  

पीएम ने बनाया रिकॉर्ड  

पीएम मोदी ने पहली बार 26 मई साल 2014 को भारत के 15वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। वहीं आज 9 जून 2026 को इस पद  में रहते हुए उनके कार्यकाल को 4398 दिन पूरे हो गए हैं। 

ऐसे में वह अब लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन चुके हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के पास था, जिन्होंने 13 मई साल 1952 को पहली बार भारत के प्रधनमंत्री पद की शपथ ली थी। 

पीएम मोदी के कार्यकाल की एक और खास बात ये है कि वह भारतीय इतिहास में सबसे लंबे वक्त तक सत्ता संभालने वाले पहले गैर कांग्रेसी पीएम और गैर कांग्रेसी नेता, जिन्होंने लगातार 2 बार पूर्ण बहुमत की सरकार चलायी। 

वह अब तीसरी बार NDA सरकार को लीड कर रहे हैं। इसके अलावा वह आजाद भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री भी हैं। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। उनसे पहले देश के सभी प्रधानमंत्री आजादी यानी साल 1947 से पहले पैदा हुए थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,357