Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

जनप्रिय प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जनप्रिय प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी...
विज्ञापन

त्रिवेणी दास 

एबीएन एडिटोरियल डेस्क। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी ने आज 10 जून 2026 को लगातार 4,399 कार्य दिवस पूर्ण करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है; साथ ही साथ वे भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री के रूप में देश को सेवा देने वाले पहले प्रधानमंत्री बन चुके हैं। मोदीजी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू का पिछला रिकॉर्ड 4,398 का आज की तिथि में तोड़ दिया है। मोदी जी का प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल का तीन चरण रहे हैं। 

  1. प्रथम कार्यकाल.. 26 मई 2014 से 29 मई 2019 तक 
  2. दूसरा कार्यकाल.. 30 मई 2019 से 8 जून 2024 तक 
  3. तीसरा कार्यकाल.. 9 जून 2024 से लगातार जारी है 

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी का कार्य दिवस 4,609 दिनों का है, इस प्रकार शासनाध्यक्ष के रूप में लगातार सेवा करते हुए 24 वर्ष से अधिक का कार्यकाल हो गया है जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण विशेष रिकॉर्ड है। 

शासनाध्यक्ष के रूप में अपने कार्य काल के क्रम में मोदी जी ने अनेक रिकार्ड बनाते हुए अनेक मिल का पत्थर अपने नाम में दर्ज कर लिया है, और आज भी उनकी क्रियाशीलता एवं सक्रियता बनी हुई है।  मोदी जी को उनके रिकॉर्ड के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान से प्रार्थना है कि वे आपको स्वस्थ एवं दीर्घायु बनाये रखें। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,745