Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

भुवनेश्वर एम्स : 250 से ज्यादा मिले संक्रमित, ओपीडी बंद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भुवनेश्वर एम्स : 250 से ज्यादा मिले संक्रमित, ओपीडी बंद
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भुवनेश्वर एम्स में कोरोना विस्फोट की जानकारी सामने आ रही है। 250 से ज्यादा कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश की राजधानी नई दिल्ली समेत कई राज्यों में हर रोज नए मामले आ रहे हैं और संक्रमण दर में तेजी दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सबसे अधिक 42,462 मामले महाराष्ट्र में फिर कर्नाटक में बीते 24 घंटों में कोरोना के 32,793 नए केस मिले हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 23,989 मरीज सामने आए हैं। 22,645 मामलों के साथ बंगाल चौथे स्थान पर बना हुआ है। वहीं 20,718 मरीजों के साथ दिल्ली पांचवें स्थान पर बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में भी 16000 से अधिक केस सामने आए हैं। बिहार में कोरोना के 6,325 मामले सामने आए हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 71 हजार 202 नए मामले सामने आए और 314 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान एक लाख 38 हजार 331 लोग स्वस्थ भी हुए। सबसे चिंता करने वाली बात यह है कि देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 15(15,50,377) लाख को पार कर गई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,933