पद्म पुरस्कार समारोह शुरू, सम्मानित होने वाली हस्तियां कौन? सूची में 66 विभूतियों के नाम
एबीएन सेंट्रल डेस्क। इस साल जनवरी में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई थी। राष्ट्रपति ने वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी, इनमें से 66 हस्तियों को आज सम्मानित किया जा रहा है।
इस साल की सूची के मुताबिक कुल पांच लोगों को पद्म विभूषण, 13 विभूतियों को पद्म भूषण और 113 लोगों को पद्म श्री से नवाजा जायेगा। पद्म विभूषण सम्मान 2026 में सबसे पहले दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) को प्रदान किया गया। यह सम्मान उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ग्रहण किया।
पद्म सम्मान की सूची में शामिल हस्तियां कौन?
- दो युगलों को भी मिलेगा पद्म सम्मान। इसे एक ही पुरस्कार गिना जायेगा।
- 19 महिलाओं को भी सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
- छह विदेशी/एनआरआई या ओसीआई कार्ड धारकों को भी मिलेंगे पद्म सम्मान।
- 16 हस्तियों को मरणोपरांत सम्मानित किया जायेगा।
पद्म सम्मान हर साल क्यों दिये जाते हैं?
कला, समाज सेवा, सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान सहित कई क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाली हस्तियों को हर वर्ष पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। पद्म विभूषण असाधारण सेवा, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए है। पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस पर होती है।
पद्म विभूषण
क्रम संख्या नाम क्षेत्र राज्य / देश
- धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) कला महाराष्ट्र
- के टी थॉमस लोक सेवा केरल
- एन राजम कला उत्तर प्रदेश
- पी नारायणन साहित्य और शिक्षा केरल
- वीएस अच्युतानंदन (मरणोपरांत) लोक सेवा केरल
पद्म भूषण
क्रम संख्या नाम क्षेत्र राज्य / देश
- अलका याज्ञनिक कला महाराष्ट्र
- भगत सिंह कोश्यारी लोक सेवा उत्तराखंड
- कल्लिपट्टी रामासामी पलानीस्वामी चिकित्सा तमिलनाडु
- ममूटी कला केरल
- डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु चिकित्सा अमेरिका
- पीयूष पांडे (मरणोपरांत) कला महाराष्ट्र
- एस के एम मेलानंदन समाज सेवा तमिलनाडु
- शतावधानी आर गणेश कला कर्नाटक
- शिबू सोरेन (मरणोपरांत) लोक सेवा झारखंड
- उदय कोटक व्यापार और उद्योग महाराष्ट्र
- वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत) लोक सेवा दिल्ली
- वेल्लापल्ली नटेशन लोक सेवा केरल
- विजय अमृतराज खेल अमेरिका