Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

किस्तों में जनता की जेब काट रही सरकार, फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल के दाम

किस्तों में जनता की जेब काट रही सरकार, फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल के दाम
विज्ञापन

पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपये महंगा

10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

एबीएन सेंट्रल डेस्क। खाड़ी देश में चल रहे युद्ध का असर लगातार भारत में भी देखने को मिल रहा है। भारत में इस युद्ध के वजह से पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

आज तकड़े सुबह भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, बताया जा रहा है कि फिर एक बार पेट्रोल और डीजलके दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते दस दिनों में यह चौथी बार है जब फ्यूल प्राइस में बढ़ोतरी हुई है। इस बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये हो गई है। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद झारखण्ड में भी यह महंगा हो गया है। राँची में अब पेट्रोल की कीमत 105.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल की कीमत 100.37 रुपये हो गया है।

पेट्रोल के नए दाम

  • दिल्ली: 102.12 रुपये (+2.61)
  • कोलकाता: 113.51 रुपये (+2.87)
  • मुंबई: 111.21 रुपये (+2.72)
  • चेन्नई: 107.77 रुपये (+2.46)

डीजल के नए दाम

  • दिल्ली: 95.20 रुपये (+2.71)
  • कोलकाता: 99.82 रुपये (+2.80)
  • मुंबई: 97.83 रुपये (+2.81)
  • चेन्नई: 99.55 रुपये (+2.57)
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,472