- जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो जयपुर विधान सभा कोटशिला क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किया तूफानी दौरा
- जगल महल से टीएमसी - बीजेपी की जकड़न को तोड़ने का वक्त है : देवेन्द्र नाथ महतो
- जयपुर के माताओं द्वारा माड़ भात खिलाना जेएलकेएम के साथ जड़ से जुड़ाव का प्रतीक है : देवेन्द्र नाथ महतो
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिम बंगाल। विधान सभा प्रथम चरण चुनाव प्रचार और दो दिन शेष बचें हैं, सभी पार्टी अपना अपना ताकत लगा दिए हैं, जेएलकेएम पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम महतो और केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो समेत कई दिग्गज नेता पश्चिम बंगाल के जंगल महल क्षेत्र में जमे हुए हैं।
केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो जयपुर विधान सभा क्षेत्र कोटशिला थाना अंतर्गत विभिन्न गांवों में तूफानी रफ्तार से जनसंपर्क अभियान चलाया, विभिन्न नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जयपुर विधान सभा की जनता ने आज यह साफ़ दिखा दिया है कि वह टीएमसी और बीजेपी की जकड़न और जंगल राज एवं डर राज से मुक्त होना चाहती है, जेएलकेएम समर्थित प्रत्याशी दिव्यज्योति सिंह देव जी जंगल महल की धरती से उठने वाली असली आवाज हैं, जो बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचारी के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे।
कैंची छाप पर वोट देकर जयपुर की जनता न केवल अपना विकास चाहती है बल्कि पूरे जंगल महल की पहचान भी बदलना चाहती है, जयपुर को नई ऊँचाई तक ले जाना चाहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि कड़कती धूप में माड़ भात खिलाने वालों का यह प्यार बताता है कि जनता का जेएलकेएम के साथ जड़ से जुड़ाव है।
मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो के साथ माण्डू के रवि कुमार, कोडरमा के प्रेम नायक, जयपुर कोटशिला के जेएलकेएम नेता बीनाधर कुमार, अवध कुमार, मजनू अंसारी, तापस महतो, विप्लव महतो के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।