Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

छत्तीसगढ़ : वेदांता पावर प्लांट में धमाके से पांच की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
छत्तीसगढ़ : वेदांता पावर प्लांट में धमाके से पांच की मौत
विज्ञापन

वेदांता पावर प्लांट में धमाका, पांच की मौत और 15 घायल; बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को एक भीषण हादसा हो गया। प्लांट में लगे बॉयलर के अचानक फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। इस दर्दनाक घटना में अब तक छह मजदूरों की मौत हो गयी है और 18 लोग घायल हुए हैं। 

जिंदल अस्पताल में मिली जानकारी 

घायलों को तत्काल रायगढ़ के जिंदल अस्पताल ले जाया गया है। वहां अभी तक 18 लोगों को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों में से अब छह की मौत रायगढ़ के निजी अस्पताल में हो गयी है। शुरुआती जानकारी में 7 से 10 लोगों के मरने की आशंका थी और 30 से 40 मजदूरों के झुलसने की खबर मिली थी। 

दूर तक सुनायी दी धमाके की आवाज 

विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनायी दी। इससे आसपास के ग्रामीण भी दहशत में आ गये। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गये। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज लगातार जारी है और कुछ घायलों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। 

हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है, साथ ही घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दे दिये गये हैं। फिलहाल, मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,130