Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

खाड़ी देशों में युद्ध पर सरकार अलर्ट

खाड़ी देशों में युद्ध पर सरकार अलर्ट
विज्ञापन

मिडिल ईस्ट के हालात पर सरकार अलर्ट, ईंधन आपूर्ति को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय से आया ये जरूरी अपडेट 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मिडिल ईस्ट के मौजूदा संकट को देखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय  ने तेल, गैस और संबंधित क्षेत्रों को लेकर स्थिति पर अपडेट साझा किया है। मंत्रालय ने नागरिकों से अफवाहों से सावधान रहने और ईंधन की घबराहट में खरीदारी से बचने की अपील की है। 

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाये गये उपायों पर जोर दिया। 

एलपीजी डिस्ट्रिब्यूशन को प्राथमिकता देने के निर्देश 

देश के तमाम राज्यों को एलपीजी डिस्ट्रिब्यूशन को प्राथमिकता देने और जमाखोरी व गलत सूचना फैलाने के खिलाफ सतर्कता बनाये रखने के निर्देश दिए गए हैं। 23 मार्च से अब तक 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की बिक्री 5 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है, जबकि कल ही 67 हजार से अधिक सिलेंडर बेचे गये। वहीं पीएनजी विस्तार सुधारों के तहत 10 राज्यों को अतिरिक्त एलपीजी की आपूर्ति की गयी है। 

पीएनजी विस्तार को मिली रफ्तार 

पीएनजी विस्तार अभियान में तेजी आयी है। नतीजतन मार्च 2026 से अब तक 3.42 लाख कनेक्शन गैसीफाइड किये गये हैं, जबकि 3.7 लाख नये पंजीकरण हुए हैं। सरकार समुद्री परिचालन और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार निगरानी रखे हुए है। मंत्रालय के अनुसार सभी बंदरगाह सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। 

अब तक 1130 से अधिक भारतीय नाविकों को स्वदेश वापस लाया जा चुका है, जिनमें से पिछले 24 घंटों में 155 नाविक शामिल हैं। खाड़ी क्षेत्र में स्थित भारतीय मिशन और पोस्ट भारतीय समुदाय को 24 * 7 सहायता प्रदान कर रहे हैं। हवाई यात्रा की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। 28 फरवरी से अब तक करीब 6.49 लाख यात्री भारत की यात्रा कर चुके हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,847