Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

राष्ट्रपति मुर्मु ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रपति मुर्मु ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
विज्ञापन
  • राष्ट्रपति मुर्मु ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने सोमवार को अपने संदेश में कहा- महावीर जयंती के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से जैन भाइयों और बहनों को अपनी शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।

भगवान महावीर के पांच सिद्धांत - अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह - हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। इन सिद्धांतों को अपनाकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। 

भगवान महावीर ने समाज में व्याप्त बुराइयों के विरुद्ध आवाज उठाई और बेहतर जीवन का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं सदा प्रासंगिक रहेंगी। उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर, आइए हम भगवान महावीर के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्र की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,662