Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

असम में वोटरों को गोलबंद करने में जुटे सीएम हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
असम में वोटरों को गोलबंद करने में जुटे सीएम हेमंत सोरेन
विज्ञापन
  • CM हेमंत सोरेन का असम दौरा टला, सामने आई ये वजह

एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी 28 मार्च को असम में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका दौरा टल गया। अब वे जल्द ही नया कार्यक्रम बनाकर असम जाएंगे और वहां पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

मौसम बदलने के कारण यात्रा टली

दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का असम दौरा मौसम खराब होने की वजह से स्थगित कर दिया गया है। पहले तय कार्यक्रम के अनुसार उन्हें शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे असम रवाना होना था, लेकिन अचानक मौसम बदलने के कारण उन्होंने यात्रा टाल दी। 

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी चुनाव प्रचार के लिए असम जा सकती हैं। मुख्यमंत्री वहां कुछ दिनों तक रुककर पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

JMM ने असम विधानसभा चुनाव में 21 उम्मीदवार उतारे

गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने असम विधानसभा चुनाव में 21 उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें से तीन के नामांकन रद्द होने की खबर है। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री उन सभी क्षेत्रों में जनसभाएं और प्रचार करेंगे, जहां पार्टी के प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,656