Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

बंगाल में 23-29 अप्रैल को वोटिंग, रिजल्ट चार मई को

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बंगाल में 23-29 अप्रैल को वोटिंग, रिजल्ट चार मई को
विज्ञापन

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान; बाकी राज्यों में 9 अप्रैल को वोटिंग, नतीजे 4 मई को 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। असम से लेकर बंगाल तक चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 का कार्यक्रम चुनाव आयोग ने घोषित कर दिया है। इन चुनावों में करीब 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 824 विधानसभा सीटों के लिए लगभग 2.19 लाख मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां करीब 25 लाख मतदान अधिकारी तैनात रहेंगे। 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आयोग ने सभी चुनावी राज्यों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की है। आइए विस्तार से जानते हैं कि मतदान कब-कहां होगा और नतीजों किस दिन घोषित किये जायेंगे।

राज्य / केंद्रशासित प्रदेश चरण मतदान की तारीख नतीजे 

  • पश्चिम बंगाल दो चरण 23 अप्रैल, 29 अप्रैल चार मई 
  • असम एक चरण नौ अप्रैल चार मई 
  • केरल एक चरण नौ अप्रैल चार मई 
  • पुदुचेरी एक चरण नौ अप्रैल चार मई 
  • तमिलनाडु एक चरण 23 अप्रैल चार मई 

असम विधानसभा चुनाव में किस दिन होगा मतदान? 

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव एक ही चरण में होंगे। राज्य में नौ अप्रैल को मतदान कराया जायेगा। मतदान के बाद चार मई को मतगणना होगी। इस चुनाव में राज्य के लाखों मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और नई सरकार चुनेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,929