छत्तीसगढ़। सुकमा-बीजापुर सीमावर्ती इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 15 नक्सली मारे गये हैं, जबकि 22 जवान शहीद हो गये है। इस साल में अबतक की सबसे बड़ी घटना है नइस मुठभेड़ में 30 जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षा बलों का दावा है कि मुठभेड़ में 15 से ज़्यादा नक्सली ढेर हो गये हैं। इधर, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात की और मामले की पूरी जानकारी ली। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से एक महिला नक्सली का शव भी बरामद हुआ है। इस हमले में घायल हुए 23 जवानों को बीजापुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है तो वहीं सात जवान रायपुर के अस्पताल में भर्ती किए गए हैं।
शहीद जवानों के बलिदान को देश नहीं भूलेगा : गृह मंत्री
इस नक्सली हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शहीद जवानों को मेरा नमन है। देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। अमित शाह ने कहा कि शहीद जवानों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। शांति और विकास के दुश्मनों के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी। वहीं अमित शाह ने सीआरपीएफ के डीजी को भी शीघ्र छत्तीसगढ़ पहुंचने को कहा है।