Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

पश्चिम बंगाल : बेरोजगारों को 1500 और किसानों को मिलेंगे 4000 रुपये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पश्चिम बंगाल : बेरोजगारों को 1500 और किसानों को मिलेंगे 4000 रुपये
विज्ञापन

चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान- बेरोजगारों को 1500 और किसानों को दिये जायेंगे 4000, साथ मिलेगी ये सुविधा 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी ने अपनी कमर कस ली है। ममता बनर्जी ने बंगाल के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है। ममता ने कहा है कि बंगाल में 10वीं पास बेरोजगार युवकों को 1500 रुपये और किसानों को 4000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जायेगी। 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार अब सीधे बैंक खातों में पैसा भेजेगी। ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि अब 1 कट्ठा जमीन रखने वाले छोटे किसानों को भी प्रति वर्ष 4000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी। 

इसके साथ ही, खेती के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली को पूरी तरह मुफ्त करने का निर्णय लिया गया है। दूसरी ओर युवाओं के लिए युवा साथी योजना के तहत 10वीं पास बेरोजगारों को हर महीने 1500 रुपये का भत्ता दिया जायेगा। खास बात यह है कि यह लाभ अगस्त के बजाय अप्रैल महीने से ही लागू कर दिया जायेगा। 

15 फरवरी से लगेंगे विशेष कैंप 

इन योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार 15 से 26 फरवरी तक पूरे बंगाल में विशेष कैंप आयोजित करेगी। कृषि, सिंचाई, बिजली और युवा कल्याण विभाग के ये कैंप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे, ताकि पात्र लोग अपना पंजीकरण करा सकें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,918