Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

राज्यों को केंद्र का निर्देश : बढ़ सकता है अस्पतालों पर दबाव

राज्यों को केंद्र का निर्देश : बढ़ सकता है अस्पतालों पर दबाव
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह से नजर बनाए हुए है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सचिव राजेश भूषण ने इस संबंध में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि कोरोना के आ रहे मामलों में पांच से 10 प्रतिशत सक्रिय मामलों को अब तक अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता है। साथ ही स्वास्थ्य सचिव ने चेताया कि कोरोना के मामले जिस प्रकार से लगातार बढ़ रहे हैं और अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता तेजी से बदल सकती है। मंत्रालय ने कहा कि इस निगरानी के आधार पर स्वास्थ्य कर्मियों की आवश्यकता और उनकी उपलब्धता की दैनिक आधार पर समीक्षा की जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर के दौरान अस्पताल में देखभाल की जरूरत वाले सक्रिय मामलों का प्रतिशत 20-23 प्रतिशत के बीच था। मंत्रालय ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के मामलों में वृद्धि ओमिक्रोन वैरिएंट के साथ-साथ डेल्टा के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। इस संबंध में राज्यों और केंद्र शासितप्रदेशों को कोविड प्रबंधन व मानव संसाधन को लेकर विशेष रूप से स्वास्थ्य कर्मियों को बढ़ाने पर जोर दिया गया है। भूषण ने कहा कि कोरोना के मौजूदा उछाल में पांच से 10 प्रतिशत सक्रिय मामलों में अब तक अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता है। यह स्थिति तेजी से और बढ़ रही है। इसलिए अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता भी तेजी से बदल सकती है। बता दें कि देशभर में कोरोना के मामले रिकार्ड स्तर पर दर्ज किए जा रहे हैं। बीते 24 घंटों के अंदर देश में कोरोना के 1 लाख 79 हजार 723 (1,79,723) नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 46,569 मरीज कोरोना से रिकवर भी हुए हैं। कोरोना के चलते पिछले 24 घंटों के अंदर 146 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,566