- एसडीम चाचौड़ा द्वारा कुंभराज में आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 1 स्कूल का एवं नगर परिषद कुंभराज निरीक्षण किया गया
एबीएन सेंट्रल डेस्क (गुना)। कलेक्टर जिला गुना के मार्ग निर्देशन में डॉ रवि मालवीय एसडीम चाचौड़ा द्वारा कुंभराज में आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 1 , स्कूल का एवं नगर परिषद कुंभराज निरीक्षण किया गया। आंगनवाड़ी केंद्र पर एसडीम चाचौड़ा द्वारा बच्चों से बात की गई एवं उनको चॉकलेट वितरित की गई तथा बच्चों द्वारा कविता गाकर सुनाई गयी।
निरीक्षण के दौरान श्रवण कुमार नागले सीडीपीओ चाचौड़ा भी उपस्थित रहे उनके द्वारा बच्चों की तारीफ की गयी और आंगनवाड़ी केंद्र के अच्छे संचालन के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की प्रशंसा की गई। आंगनवाड़ी केंद्र पर निरीक्षण के दौरान सेक्टर पर्यवेक्षक अमिता जैन उपस्थित रही।