Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

प्रेम के जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया

प्रेम के जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया
विज्ञापन

ओडिशा के आरोपी को पलामू पुलिस ने धर दबोचा 

ओडिशा से गिरफ्तार हुआ बलात्कार और ब्लैकमेल का आरोपी 

आरोपी ने अपराध स्वीकारा, न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर भेजा गया

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद (पलामू)। स्थानीय पुलिस ने प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने, जान मारने की धमकी देने व अश्लील वीडियो, फोटो को वायरल करने वाला आरोपित को उड़ीसा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये जानकारी गुरुवार को हुसैनाबाद एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब ने दी। वे संवाददाताओं से बात कर रहे थे।  

कहा कि हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र की एक पीड़िता ने हुसैनाबाद थाना में उड़ीसा के रहने वाले युवक के विरुद्ध अपहरण, बलात्कार व जान मारने की धमकी देने संबंधित प्राथमिकी 9 दिसंबर 2025 को दर्ज करायी थी। वह तेलंगना में काम कर रही थी। इसी दौरान उड़ीसा के थाना मोरीबहाल जिला बोलागीर गांव करलापीटा निवासी विजय धारूआ नामक युवक के संपर्क में आ गयी। 

प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर बलात्कार 

उसने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर बलात्कार किया। महिला वहां से जब अपने घर लौटी तो उसने वीडियो, फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। जान मारने की भी धमकी दी। उसका अश्लील वीडियो फोटो शेयर कर दिया।  

कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर कांड अनुसंधान के क्रम में एसआईटी टीम गठित कर तकनीकी शाखा को तेलांगना राज्य के महबूबनगर में उसका ट्रेस मिला। टीम वहां पहुंची तो वह वहां से फरार हो गया। पुन: उसका ट्रेस उड़ीसा में हुआ।  

न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर भेजा गया 

स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया गया। उसे विधिवत करवाई करते हुए स्थानीय न्यायालय में उपस्थित करा कर उसे हुसैनाबाद लाया गया। उसने अपना अपराध स्वीकार किया। गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत मेदिनीनगर भेज दिया गया। 

छापेमारी टीम में थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, एसआई रमण यादव, महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी, आरक्षी विकास राम, सुरेंद्र पाल व पलामू तकनीकी शाखा के लोग शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,735