Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता का एक दिवसीय प्रशिक्षण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता का एक दिवसीय प्रशिक्षण
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क (गुना)। महिला एवं बाल विभाग परियोजना कार्यालय चाचौड़ा में कलेक्टर के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश अनुसार नव नियुक्त आंगनबाड़ी  सहायिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत चाचौड़ा एसडीएम रवि मालवीय ने की। 

नवनीत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को संबोधित करते हुए एसडीएम ने उन्हें अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी से और निष्पक्ष होकर कार्य करने के साथ-साथ अन्य विभागों का सहयोग करने की भी करने की बात कही। 

साथ ही परियोजना अधिकारी श्रवण कुमार नागले द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता को उनके दायित्व के बारे में समझाया गया। उन्हें उनके कार्य और विभागीय योजनाओं के बारे में समझाया गया एवं विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के ऐप पर कार्य करने का प्रशिक्षण आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता को दिया गया। इस प्रशिक्षण में सभी नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्त रही उपस्थिति रही हैं। प्रशिक्षण में आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक भी उपस्थित रही।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,231