Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

राज्यों को 17,000 करोड़ का फायदा दिलायेगा जी रामजी

राज्यों को 17,000 करोड़ का फायदा दिलायेगा जी रामजी
विज्ञापन

जी राम जी से राज्यों को 17,000 करोड़ का फायदा, कांग्रेस के दावों की हवा निकली? 

  • जी राम जी कानून के विरोध के लिए कांग्रेस बड़ा अभियान चलाने वाली है। विरोध के पीछे एक वजह यह भी बताई जा रही है कि इसकी वजह से केंद्र राज्यों को इस मद में कम पैसे देगा। लेकिन, एक रिपोर्ट ने इन आशंकाओं का खंड किया है। 

वीबी जी राम जी कानून से बदलाव 

एबीएन सेंट्रल डेस्क (नई दिल्ली)। मनरेगा की जगह बने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन एक्ट का जिन बातों को लेकर बहुत ज्यादा विरोध हो रहा है, उनमें से एक यह भी है कि कथित तौर पर इससे राज्यों पर बहुत ज्यादा वित्तीय बोझ बढ़ जायेगा। 

लेकिन, अब एसबीआई की ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि दरअसल इस कानून से राज्यों को नुकसान नहीं होने जा रहा, बल्कि उन्हें 17,000 करोड़ रुपये का फायदा होने जा रहा है। स्टेट बैंक आफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्यों के अपने योगदानों की वजह से उन्हें मिलने वाले फायदे में और बढ़ोतरी ही होगी। 

नये कानून से राज्यों को ज्यादा फायदा 

एसबीआई ने पिछले सात वर्षों में राज्यों को मिले (मनरेगा के तहत) औसत आवंटन के आधार पर अपनी रिपोर्ट दी है कि नये कानून से असल में केंद्र की ओर से राज्यों को मिलने वाले उनके शेयर में 17,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की ही संभावना है। एसबीआई का यह आकलन सात पैरामीटर पर आधारित है, जो समानता और दक्षता के दोहरे सिद्धांतों पर केंद्रित है। रिपोर्ट के अन्

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,420