Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

101वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया अटल जी को नमन...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
101वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया अटल जी को नमन...
विज्ञापन

अटल जी की 101वीं जयंती पर पीएम मोदी का बड़ा संबोधन, बोले- हमने गिरायी अनुच्छेद 370 की दीवार 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती (सुशासन दिवस) के अवसर पर पीएम मोदी ने लखनऊ के वसंत कुंज में भव्य राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। 

लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से बने इस स्मारक को राष्ट्र को समर्पित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से अनुच्छेद 370 को हटाये जाने को एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। 

एक देश, एक विधान का सपना हुआ सच 

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की उस दीवार को गिरा दिया है, जिसने दशकों तक विकास और एकता को रोक रखा था। 

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के खिलाफ जो बलिदान दिया था, उसे आज के भारत ने सिद्ध कर दिखाया है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय एकता की जीत करार दिया।

विज्ञापन